best news portal development company in india

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी आवश्यक

SHARE:

श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान बारी परगना के तत्वावधान में आठ गांवों का प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजित

चामुंडेरी (पाली)। बाली विधानसभा क्षेत्र के गांव चामुंडेरी में श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान बारी परगना के तत्वावधान में आठ गांवों का प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में नाणा, आमलिया, चामुंडेरी, भंदर, सेंदला, बेड़ा, भाटूंद और बलवना गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे। समारोह में श्री श्री 1008 श्री गोविंद वल्लभ दास जी महाराज ने विशिष्ट सानिध्य प्रदान कर उपस्थित जनसमूह को अपना दिव्य आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सम्मानित हुए सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी व्यक्ति, परिवार और समाज की तकदीर बदल सकती है। हमारे समाज के युवाओं को सिर्फ साक्षर नहीं, बल्कि उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी होगी। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है। श्री कुमावत ने कहा कि आठ गांवों का यह प्रथम स्नेह मिलन हमारी सामाजिक एकता का प्रतीक है। हमें संगठित रहकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा और विकास की नई इबारत लिखनी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे न केवल मारू कुमावत समाज का, बल्कि पूरे राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।

इस मौके पर समाजसेवी लादुराम मुलेवा, कुमावत सेवा संस्थान, सुमेरपुर के अध्यक्ष नारायण लाल गहलोत, समाजसेवी जवानमल परमार चामुंडेरी, पुखराज टांक खिमांडा, भामाशाह प्रताप भूराजी मुलेवा भाटुंद, मारू कुमावत सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भामाशाह नारायण लाल जीवाजी सोलंकी, नाणा, सचिव मगनलाल जसाजी सुंदेशा भावुंद, दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति, सुमेरपुर के अध्यक्ष चंपालाल चांदोरा, राष्ट्रपति सम्मानित ओमप्रकाश आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें