best news portal development company in india

कंपनी की मनमानी: दुजाना में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों में भारी रोष

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। दुजाना जल जीवन मिशन (JJM) के ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी के कारण ग्राम दुजाना में भीषण गर्मी के बीच गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। नई पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा उसे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को हैंडओवर नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुरानी टंकी नकारा, नई में भंडारण नहीं

पूर्व सरपंच एडवोकेट नागेश देवासी दुजाना ने बताया कि गांव की पुरानी पानी की टंकी को विभाग द्वारा काफी समय पहले ही नकारा घोषित किया जा चुका है। जर्जर हालत के कारण उसमें पानी का भंडारण पूरी तरह ठप है। वहीं दूसरी ओर, पास में ही जेजेएम के तहत बनाई गई नई टंकी पूरी तरह बनकर तैयार है। इसके बावजूद ठेकेदार इसे विभाग को सुपुर्द नहीं कर रहा है, जिससे नई टंकी में भी पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है।प्रशासनिक उदासीनता से जनता परेशानएक तरफ पुरानी टंकी अनुपयोगी है और दूसरी तरफ नई टंकी का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। इस खींचतान और प्रशासनिक तालमेल की कमी के चलते पूरा दुजाना गांव बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

पूर्व सरपंच नागेश देवासी ने प्रशासन को चेताया है कि यदि ठेकेदार की मनमानी पर तुरंत रोक लगाकर नई टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी जलदाय विभाग और संबंधित ठेकेदार की होगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें