best news portal development company in india

जवाई वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने पर्यावरण दिवस पर कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवाई वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं माटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुमेरपुर कोर्ट परिसर एवं बादला गांव में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जवाई वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य कृष्णपाल पारंगी एवं कालूराम किर सहित बार एसोसिएशन सुमेरपुर के अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता हिम्मत धनेरा, घनश्याम देवड़ा, देवीसिंह राठौड़, सुरेंद्र राजपुरोहित, राकेश अरोड़ा, मनीष माधव कोलीवाड़ा, महिपाल मीणा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें