सुमेरपुर(पाली)। जिला कलक्टर पाली से प्राप्त निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत खिमाडा में “विशेष जनसुनवाई शिविर” का सफल आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता मे आयोजित इस शिविर में ब्लॉक स्तरीय प्रशासन के समस्त अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। शिविर के दौरान ग्रामीणो की विभिन्न विभागो से संबंधित समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 9- जमाबंदी, नक्शे में सुधार, 23-नामांतरण एवं 24 न्यायालय में लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, विद्युत विभाग द्वारा 9 नवीन घरेलू कनेक्शन करवाए, 9 क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करवाया, 16 मीटर सुधार के आवेदनों का निस्तारण किया। शिविर में राजस्व विभाग के 99 प्रकरणों, पंचायतीराज विभाग के 41 प्रकरणो का निस्तारण किया गया, पीएचडी, विधुत विभाग एव अन्य विभागों से जुड़े अन्य 266 प्रकरणों का भी मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई।प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशोष जनसुनवाई शिविर का उद्देशय आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभागीय सेवाओं को जनसामान्य के निकट उपलब्ध कराना रहा।






