सुमेरपुर (पाली)। जिला कलेक्टर पाली से प्राप्त निर्देशों की पालना में आज दिनांक 07.05.2026 को उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर के ग्राम पंचायत अनोपपुरा में विशेष जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। विशेष जन सुनवाई शिविर में राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि विस्तार विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी इत्यादि विभागों द्वारा आम जन के कार्य करवाए गए। विशेष जन सुनवाई शिविर में कुल 22 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें से 8 परिवादो का मौके पर निस्तारण करवाया गया व निस्तारण से शेष रहे परिवादो को संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के लिए भिजवाया गया। कालबेलिया समाज के द्वारा आवासीय पट्टा आवंटन की मांग पर राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम भाचुंदा में तत्काल आबादी विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया गया व पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 आवेदन की जियो टैगिंग करवाई गई। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादो का भौतिक सत्यापन करवाया गया। उपखंड अधिकारी सुमेरपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपूरा (मिड-डे-मील) योजना, एवं उप स्वास्थ्य केंद्र अनोपपूरा का निरीक्षण किया।विशेष जनसुनवाई शिविर में समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।







