best news portal development company in india

मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिका में बैठक हुई आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। शहर की यातायात व्यवस्था तथा स्वच्छ सुमेरपुर, स्वस्थ सुमेरपुर को लेकर आज 8 मई को नगरपालिका सुमेरपुर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिशाषी अधिकारी ने व्यापारीयों से यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा कि जिसमें मुख्य बाजार में फुटपाथ से बाहर सामान नही रखने अन्य लोगो द्वारा भी नही रखे और मुख्य बाजार में मुत्रालयों,पेड,खम्बे की ओट में लगे केबिन जिनका किराया लिया जा रहा है उन्हें हटानें कि सहमति व्यापारियों द्वारा दी गई। साथ ही मुख्य बाजार में कई दुकानदारों द्वारा अपने निजी वाहन बिना आवश्यकता अपनी दुकानों के बाहर खडा कर देते है, जिन्हें पालिका द्वारा पाबंन्द किया जाएगा इन कार्यों की पालना के लिए नगर पालिका द्वारा 7 दिन मुनादी करवाकर सात दिवस का समय दिया जायेगा म्याद् पूर्ण होने पर किसी भी दुकानदार द्वारा अपना सामान नाली से बाहर रखा पाया जाने पर पालिका द्वारा उस सामान को जब्त किया जाएगा जिसको 5100/- रूपये का जुर्माना लगाकर ही वापस लौटाया जाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया साथ ही व्यापारियों से अपील गयी है कि समस्त शहरवासी नगर पालिका के प्रयासों में सहभागी बनें कचरा इधर उधर न फेकें अपने घरों व आस-पास साफ-सफाई रखें और सुमेरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सभी सहयोग करें, नगर पालिका से संबन्धित कोई भी शिकायत होने पर 02933-252925 तथा मोबाईल, व्हाट्सएप नम्बर 8690061900 पर सम्पर्क कर सकतें है, इस बैठक में निवर्तमान उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुखराज कुमावत, नटवर रामीणा, कनिष्ठ अभियंता कैलाश कुमार मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, अशोक अग्रवाल, महेंद्र देवड़ा, चम्पालाल चांदौरा, दिनेश कुमार, भरत, संजय जैन, पारस, राजेश जोशी, हनुमानाराम, चुनाराम ASI पुलिस थाना सुमेरपुर सहित पालिका कार्मिक कुलदीप मेहरा, नरपतसिंह, ओबाराम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें