best news portal development company in india

पी.एम.स्वनिधि योजना की प्रगति के सम्बन्ध में पालिका सभागार में बैंठक हुईं आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। पी.एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत आज सोमवार को पी.एम स्वनिधि योजना की प्रगति के सम्बन्ध में नगर पालिका सभागार में बैंठक का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बैठक में पी.एम. स्वनिधि योजना में ऑनलाइन न्यू आवेदन पत्र, स्वीकृत एवं ऋण वितरण पर चर्चा कि अधिशाषी अधिकारी ने विभिन्न बैंको के प्रतिनिधीयों को निर्देश दिया कि पी.एम. स्वनिधि योजना में लम्बित आवेदन पत्रों को नियमानुसार स्वीकृत कर ऋण वितरण करे व अब तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1015 लाभार्थियों को ऋण वितरण कर चुके है। विशेष शिविर प्रत्येक बुधवार को नगर पालिका परिसर एनयूएलएम कक्ष में शिविर का आयोजित किया जाएगा जिसमें बैंको से तीन चरणों में ऋण प्रथम चरण 15,000/-, द्वितीय चरण 25,000/-, तृतीय चरण 50,000/- रूपये का ऋण बैको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, साथ ही लाभार्थियो को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी करवाये जा रहे है। पी.एम. स्वनिधि योजनान्तर्गत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत् लाभार्थियो की सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग कर उन्हें भारत सरकार की योजनाओं यथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एक राष्ट्र एक राशनकार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना, से लाभान्वित किया जा रहा है। इस बैठक में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता कैलाश कुमार मीणा, भरत राठौड, श्रवण कुमार व बैक प्रतिनिधी भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, कोटक महिन्द्रा बैक, Axis बैंक, RGB बैक, युको बैक, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI बैंक, के प्रतिनिधि सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें