best news portal development company in india

20 क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। पशुपालन विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के हाल ही में पशु उप चिकित्सा केंद्र से क्रमोन्नत हुए 20 पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित किए हैं। इस संबंध में पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने प्रशसनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशों की पालना में पशुपालन विभाग के इन क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के पशु चिकित्सा अधिकारी के 17, पशुधन परिचर के 16 व पांच अतिरिक्त पद पशु परिचर के सृजित किए हैं। पशुपालन मंत्री कुमावत ने बताया कि कोटपुतली-बहरोड़ जिले के चतरपुरा, अलवर के मालपुर, अजमेर के लीडी, बाड़मेर के बामरला, बूंदी के नवलपुरा, डीग के कौरेर, डूंगरपुर के घोटाद, जोधपुर जिले के मांडियाई खुर्द के पशु उप चिकित्सा केंद्र को पशु चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया गया था। इन चिकित्सालयों वर्तमान के अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन परिचर व पशु परिचर के अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं। इसी तरह नागौर जिले के कितलसर, व हरसोलाव, टोंक जिले के डाबरकलां, सिरोही, टोडा का गोठड़ा व सावतगढ़, सवाईमाधोपुर जिले के तलावड़ा, श्रीगंगानगर के गोमावाली तथा पाली जिले के खिवांडा गांव के पशु उप चिकित्सा केंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर इनमें अतिरिक्त नए पद सृजित किए गए हैं। इसके साथ ही इन क्रमोन्नत चिकित्सालयों में नए फर्नीचर एवं अन्य जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 60-60 हजार रुपए की राशि भी मंजूर की गई है।

वहीं जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के गांव सुवालिया, झुंझुंनुं जिले के पीपली चौक, जयपुर जिले की चौमू तहसील की मोरीजा के पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत हुए पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु परिचर का एक-एक नवीन पद सृजित किया गया है। इसी तरह बजट घोषणा वर्ष-2026-27 की क्रियान्विति में नागौर जिले की नांवा तहसील के गांव केरियावास में स्वीकृत नवीन चिकित्सा उप केंद्र के संचालन के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने पशुधन निरीक्षक व पशु परिचर का एक-एक पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment