सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 (12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक) के अन्तर्गत शिविर का आयोजन नगरपालिका कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत आज दिनांक 09.07.2026 को पालिका कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस शिविर के माध्यम से लोगो को प्रदान करते हुए अनेको प्रकार की छूटें प्रदान की गई है। जिससे लंबित पत्रावलियों का निस्तारण सरलता से किया जा सके एवं आमजन से अपील भी की गई है कि ज्यादा से ज्यादा शिविर का लाभ लेकर अपना कार्य पूर्ण करावें। शिविर में आज 69-क 2 के प्रकरणों का निस्तारण, कृषि भूमि 3 पट्टा व नामन्तरण 6, सहित जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन के 14 प्रमाण पत्र जारी किये गये। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आज दिनांक तक कुल 455 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 235 आवेदनों को बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कैंप के दौरान अब तक कुल 198 लाभार्थियों को ऋण राशि का सफल वितरण किया जा चुका है।
इस शिविर में कर निर्धारक रजनीश चौधरी, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पुनमसिह परमार, सुमेरपुर विधानसभा संयोजक एडवोकेट गणपतसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट शेरसिंह मेवाडा, सहित पालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।






