best news portal development company in india

गजानंद मंदिर पर गाजों बाजो के साथ चढाई धर्म की  ध्वजा,मंगल गीतो से धर्ममयी हुई नगरी

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर, संतोषी माता व गायत्री माता मंदिरो पर सोमवार को संत-महात्माओं की पावन निश्रा में सनातन धर्म प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगतसिंह राणावत एवं संतोष जब्बरदत्त त्रिवेदी के सानिध्य में ढोल-नगाडो के संग झुमते-नाचते श्रद्धालुओ ने मंदिरो के शिखर पर ध्वजा चढाई। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गजानंद मंदिर सहित तीनो मंदिरो की 28 वीं वर्षगांठ पर विधिविद्धान के साथ पंडित संजु अवस्थी पाली के संग सैकडो भक्तो की उपस्थिती में तीनो मंदिरो पर धर्म ध्वजाएं चढाई गई।

कमलेश नेकाराम लोहार परिवार की और से गायत्री माता मंदिर पर,इन्द्रसिंह राजपुहित परिवार की और से संतोषी माता मंदिर पर विशाल पंडित द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के बाद यशदत्त संतोष त्रिवेदी परिवार की और से गजानंद मंदिर पर बैण्ड बाजों व ढोल-नगाडो के साथ जोरदार आतिशबाजी करते हुए तीनों मंदिरों पर एक साथ धर्म ध्वजाएं चढाई। इस दौरान कमलेश लोहार,संतोष त्रिवेदी, जयप्रकाश,नारायण सिंह

राजपुहित,भुराराम मालवीय, अशोक व्यास,प्रकाश त्रिवेदी, राम भाई गोपाला,नटवर मेवाड़ा,हिम्मताराम कुमावत, सुरेश लोहार,बंशीलाल माली, पुन्नालाल माली,सुरेश माली, भागीरथ सिंह राणावत,लाकेश मेवाड़ा,महावीर मेवाड़ा,फूलचंद सोनी,प्रकाश सोनी,इन्द्रराज पुजारी,धनेश मेवाड़ा,सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।ध्वजा के लाभार्थि परिवार की और से सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसादी वितरण की गई।

मंगल गीतों व भजनों से धर्ममयी हुई साण्डेराव नगरी

गाँव के मुख्य बाजार स्थित गजानंद मंदिर,गायत्री माता व संतोषी माता मंदिर की 28 वीं वर्षगांठ को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए जिसके तहत् एक शाम गवरी नंद गजानंद के नाम एक विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय भजन मण्डली की और से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।सुबह महिला मण्डली को और से प्रभात फेरी में मंगल गीतों व ध्वजा के दौरान गणपति वंदना के बाद गुरू वंदना करते हुए माताजी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को धर्ममयी बना दिया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment