best news portal development company in india

राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर आत्मनिर्भर बनाना – मंत्री कुमावत 

SHARE:

चांचोड़ी में विकसित ग्राम-2026 अभियान के तहत् रात्रि चौपाल हुई आयोजित

सुमेरपुर(पाली)। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के चांचोड़ी गांव में “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत् बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। चौपाल के दौरान पेयजल, सड़क, बिजली, पशुपालन सुविधाएं, चरागाह भूमि, चिकित्सा सेवाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री कुमावत ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करवाई।

अपने संबोधन में मंत्री  कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत् हर गांव में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक हर गांव को विकसित बनाकर वहां की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमें सीधे जनता से संवाद करने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और उनका समाधान तेजी से किया जा सकता है। आप सभी ग्रामीणजन निसंकोच अपनी समस्याएं रखें, सरकार आपके साथ है।” कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, मंडल अध्यक्ष खोड नारायण सिंह बालराई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकड़ा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रथ अभियान की प्रभारी शिवांगी कानावत, निवर्तमान सरपंच चांचौड़ी पूनम सिंह राजपुरोहित, नादाना भाटान सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह राव, बूथ अध्यक्ष सोहन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह राव, बूथ अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, केशाराम देवासी, उप सरपंच जगाराम, रानी एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें