सुमेरपुर(पाली)। सुमेरपुर सिटी थाना अधिकारी सवाई सिंह के निर्देश पर सुमेरपुर थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा मौके पर पहुंची घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना सदर थाने के होने पर सदर थाने के एएसआई हुकुम सिंह को मौके बुलाया गया ओर जांच की शुरू।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक इको गाड़ी निजी वाहन स्कूली बच्चों को लेकर सुमेरपुर से जाखोड़ा की ओर बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी ड्राइवर अपना संतुलन खो बेठा जिससे बाल वाहिनी पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी का ड्राइवर पुखराम पुत्र रामाजी देवासी जाखोड़ा बुरी तरह से घायल हो गया घायल को एंबुलेंस चालक रवि माली के माध्यम से सुमेरपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्रभाव से ड्राइवर के हालत नाजुक होने पर उसे आगे रैपर किया गया है वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
निजी स्कूलों की वाहन से ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं कुछ ही समय पहले सुमेरपुर के खेड़ा देवी मार्ग पर स्कूली वाहन ने एक 4 साल की मासूम बच्ची को कुशल दिया था। जिसकी मौके पर मौत हो गई थी आए दिन ऐसी दुर्घटना सामने आ रही है लेकिन जवाबदार प्रशासन मुख्य दर्शक बनकर कुंभकरण की नींद सो रहा है कई बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर नाम मात्र खानापूर्ति होती हैं। चल रहे अवैध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन मासूम बच्चों की क्या गलती है जिसमें उनकी जान को खतरा है।







