best news portal development company in india

दुजाना और साण्डेराव में ‘ग्राम रथ’ का भव्य स्वागत, योजनाओं की जानकारी पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत् रविवार को ग्राम रथ पंचायत मुख्यालय दुजाना के साथ-साथ साण्डेराव भी पहुँचा। रथ के पहुँचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और ढोल-धमाकों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाया। उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य उन पात्र व्यक्तियों तक पहुँचना है जो जानकारी के अभाव में अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। सांडेराव, दुजाना में भी रथ के साथ पहुँचे दल ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दी और लोकगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए पशुपालन, कृषि और अन्य विभागीय योजनाओं की सरल भाषा में जानकारी दी। ग्रामीणों ने विभागीय स्टालों पर जाकर 13 विभिन्न विभागों की प्रचार सामग्री प्राप्त की और आवेदन करने के तरीकों को समझा। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को ‘सुझाव पेटिका’ में दर्ज करवाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जगदीश सुथार, अतिरिक्त विकास अधिकारी मदनलाल मौर्य, पटवारी दिनेश कुमार, कैलाश पूनिया , महावीर मेवाड़ा,प्रशासक दाकुदेवी, प्रतिनिधि गुणराज मीणा, करणसिंह राजपुरोहित, गुलाबराम मीणा सहित स्थानीय विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment