best news portal development company in india

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सुमेरपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी पटाखे फोड़ कर किया एक दूसरे का मुंह मीठा

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद सुमेरपुर सहित देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार शाम कस्बे के मेहता के प्याऊ पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली बार बहुमत से जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे बड़ा राजनीतिक परिवर्तन बताया। नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का यह परिणाम है। उनका मानना है कि इस जीत ने भाजपा को नए क्षेत्रों में और मजबूत किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है और यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी। इस मौके पर चतुर्भुज शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश कुमार राखेचा, नगर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, मनोहर देवड़ा छगन सेन महेंद्र माली अमृत परिहार, पारस माली सतपाल सिंह मेहरा दिनेश सिंह खिंदारागांव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment