best news portal development company in india

16 मई से 14 जुन तक होगी जनगणना 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)।भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि नगर पालिका सभागार, रूप बाग (सांई उद्यान) के सामने, नगरपालिका, सुमेरपुर में 40-40 जनगणना सुपरवाईजर /जनगणना प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 03-03 दिवसीय प्रथम बैच प्रशिक्षण दिनांक 30.04.2026 से 02.05.2026 तक एवं द्वितिय बैच प्रशिक्षण 04.05.2026 से 06.05.2026 तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें दो फील्ड ट्रेनर पूर्ण कुमार प्राचार्य, रा.उ.मा.वि., बलाना एवं विक्रम जानी, उप प्राचार्य, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की जायेगी एवं प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सुपरवाईजर एवं प्रगणकों की समस्त शंकाओ, समस्याओं का समाधान किया जायेगा। तत्पश्चात् प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य सम्पादित किया जायेगा। जनगणना प्रगणकों द्वारा एच.एल.ओं एप के माध्यम 33 प्रश्नों का प्रउित्तर फीट किया जाएगा जिसमें शुरूआत में एक मकान में प्रगणक को प्रविष्टियों को पूर्ण करने में 10-15 मिनट का समय लगेगा फिर जैसे जैसे कार्य करते जायेगे वैसे-वैसे प्रविष्टियों को 05-10 मिनट में पूर्ण कर लिया जायेगा जिससे उनका कार्य आसान होगा।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें