best news portal development company in india

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत् विशेष शिविर में किया ऋण वितरण

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)।जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका परिसर एनयूएलएम कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज दिनांक तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1013 लाभार्थियों को ऋण वितरण कर चुके है। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बुधवार को विशेष शिविर में 02 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इन प्रकरणों का शिविर स्थल पर निस्तारण किया जा रहा है साथ ही पालिका द्वारा कॉल सेन्टर स्थापित कर पथ विक्रेताओं एवं सडक पर सेवा देने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को अधिक अधिक योजना में लाभ लेने के लिए अपील भी कि जा रही है। इस शिविर में पी.एम. स्वनिधि योजना में ऑनलाइन न्यू आवेदन पत्र, स्वीकृत एवं ऋण वितरण कॉल सेन्टर के माध्यम से लाभार्थियो से सम्पर्क कर इस योजना में लाभ दिलवाने को लेकर विशेष शिविर प्रत्येक बुधवार को नगर पालिका परिसर एनयूएलएम कक्ष में शिविर का आयोजित किया जाएगा जिसमें बैंक से तीन चरणों में ऋण प्रथम चरण 15,000/-, द्वितीय चरण 25,000/-, तृतीय चरण 50,000/- रूपये का ऋण बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, साथ ही लाभार्थियो को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी करवाये जा रहा है। साथ ही पी.एम. स्वनिधि योजनान्तर्गत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत् लाभार्थियो की सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग कर उन्हें भारत सरकार की योजनाओं यथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एक राष्ट्र एक राशनकार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना, से लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त शिविर में पालिका कार्मिक भरत कुमार एवं श्रवण कुमार सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें