best news portal development company in india

खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत, मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। राज्य सरकार द्धारा मुख्यमंत्री बजट वर्ष-2026-27 की घोषणा पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़कों के सुदृढीकरण को लेकर दो करोड़ रुपए की लागत से अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। इस संबंध में स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अनुंशषा पर विधानसभा क्षेत्र के रानी ब्लॉक के गांव खौड़ व सुमेरपुर ब्लॉक के गांव पावा में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। कुमावत ने बताया कि गांव खौड़ में दादाबाड़ी बस स्टेंड से सीरवी के मौहल्ले, हनुमान चौक होते हुए रेकलिया मार्ग की ओर दो किमी. लंबे अटल प्रगति पथ का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह गांव पावा में पावेश्वर महादेव से पावा-भाचुंदा सड़क होते हुए बस स्टेंड से पावा-मोकलसर सड़क से सीरवी बैरा तक 2 किमी. लंबे अटल प्रगति पथ का निर्माण दो करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। आपको बता दें सार्वजनिक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पथ ने प्रदेशभर के 245 अटल प्रगति पथ के लिए कुल 486.53 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत् राज्य में 367.83 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इन गांवों की सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। खासकर बारिश के दिनों में पानी भरने के बाद दलदल बन जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इसके स्थाई समाधान के लिए अटल प्रगति पथ की मंजूरी दी गई है।

इस राशि की स्वीकृति पर स्थानीय विधायक व मंत्री कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पीडब्लयूडी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। इन सड़कों की स्वीकृति पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा सिंह, दुर्गा सिरवी, पूर्व प्रधान रानी श्याम कंवर, पूर्व प्रधान सुमेरपुर उर्मिला कंवर गजेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजू कंवर, ठाकुर भगवत सिंह जोधा पावा, जब्बर सिंह राजपुरोहित पावा, हस्तीमल प्रजापत, बाबूलाल माली, अशोक पूरी, मुकेश सिरवी खौड़, नंदकिशोर परिहार, वरदाराम जनवा, किरण सिंह चौहान, समाराम चौधरी, गणेश माली, मालमसिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह महावीर सुथार, प्रेम सुख सुथार महिपाल सिंह मेड़तिया, ताराराम मीना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री और स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत, सार्वजनिक विभाग के मंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment