सुमेरपुर (पाली)। युवा एकता मंच के मयूर सोलंकी ने बताया कि युवा एकता मंच सुमेरपुर द्वारा अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित एव नगर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य मे बाबा साहब भीमराम अंबडेकर जयंती मनाई।अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 10 बजे युवा एकता मंच के कार्यकर्ता नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सर्कल पर एकत्रित होकर बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहना बाबा साहब अंबडेकर अमर रहे अमर रहे , भारत माता की जय के नारों साथ जयंती मनाई।सचिव विशाल बोराना ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा उन्होंने इस देश को दशा और दिशा देने के लिए कानून बनाये सँविधान लिखा गरीब , पिछड़े , शोषित , महिला वर्ग के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनके लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा हर वर्ग का सोचा हर वर्ग के लिए काम किया बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब , शोषित , महिला , छात्र की सेवा में लगाया देश को दशा और दिशा देने के लिये दिन रात एक कर पूरी सँविधान कमेठी को साथ लेकर देश को संविधान दिया आज हम जो मौलिक कर्तव्य एव अधिकारी की बात करते है वो बाबा साहब ने हर व्यक्ति को सँविधान में दिया। आज के हर युवाओ को बाबा साहब की जीवनी पढ़नी चाहिए। बाबा साहब सर्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है इस अवसर पर गोविंद कुमावत, हिमांशु परिहार, यशपाल माली, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रेणुका परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







