best news portal development company in india

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त व समरस भारत का निर्माण संभव है- मेवाड़ा

SHARE:

अंबेड़कर उद्यान में कांग्रेसजनाें ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, संगाेष्ठी भी हुई

सुमेरपुर(पाली)। नगर कांग्रेस व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के तत्वावधान एवं कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में आज मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जवाई नदी ढलान स्थित अंबेडकर उद्यान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त व समरस भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह बडली शंकरभाई निवासी मुकेश देवासी गोविंद सिंह केनपूरा जिला महासचिव जाफर सिलावट व महेश परिहार, जिला सचिव प्रवीणसिंह भाटी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुमेरसिंह मनवार, संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, शैतान कुमार, गोविंद राठौड़, सरदार खान, हर्षद देवड़ा, मेहबूब कायमखानी, अमृतलाल परमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, खिवांदी मंडल अध्यक्ष मनाेहर परमार, नासिर खान, अलकेश परिहार, पूर्व सीबीईओ धन्नाराम सोलंकी, रमजान खान, रिछपालसिंह राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment