सुमेरपुर(पाली)। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सुमेरपुर शहर में “सुमेरपुर साइकिलथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एलिट स्पोर्ट्स एकेडमी, सुमेरपुर एवं सीएलजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। साइकिलथॉन की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे राजगुरु सर्किल से महाराजा उम्मेदसिंह कृषि मंडी उपज समिति के पास पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर आयोजक देवेंद्रसिंह सिसोदिया ने संदेश दिया कि “युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेल और फिटनेस की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। सहआयोजक योगेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फिट रहने, नियमित व्यायाम करने एवं साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।आयोजन को सफल बनाने में एलिट के योगेंद्र सिंह राणावत अरविंद सिंह राठौड़,वरुण तंवर वीरेंद्र सिंह परमार राजेंद्र सिंह परमार सुमित मालवीय रवि कुमार बलवना का विशेष सहयोग रहा।






