best news portal development company in india

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले स्वच्छता सप्ताह का आज दिनांक 14.03.2026 को नगरपालिका क्षेत्र सुमेरपुर में स्वाभी विवेकानंद बस स्टैंड पर पालिका निर्वतमान अध्यक्ष उंषा कंवर राठौड के मुख्य अतिथि में सामूहिक श्रमदान के साथ स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम पालिका क्षेत्र में दिनांक आज 14.03.2026 से 19.03.2026 तक आयोजित किया जाएगा, इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने स्वच्छता की महत्त्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बालोतरा जिला प्रभारी भाजपा वरिष्ठ नेता करण सिंह नेतरा, अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, दौसा जिला सहप्रभारी रमेश कुमार राखेचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मीणा, भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह, भाजपा जिला प्रकोष्ठ प्रभारी दीपक भाटी, जिला कार्यालय मंत्री लक्ष्मणसिंह नेतरा, सुमेरपुर विधानसभा संयोजक एडवोकेट गणपत सिंह राजपुरोहित, ZRUCC भारत सरकार रेल मंत्रालय विनोद पारख, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविकान्त रावल, भाजपा नेता‌ अनोप सिंह राठौड़, निर्वतमान पालिका जनप्रतिनिधि उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, निर्वतमान पार्षद फुलाराम सुथार, महेन्द्र कुमार माली, दिलीप कुमार घांची, एवं भाजपा नगरमंत्री रवि सुथार, भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष गणेश भाटी ने भी श्रमदान में भागीदारी निभाई इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोविन्द सिंह एवं पालिका सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र मुरारी, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, वरिष्ठ सहायक हनुवंत सिंह, कनिष्ठ सहायक मानाराम विश्नोई, कनिष्ठ सहायक सवु कुमार, कुलदीप मेहरा, भरत राठौड सहित नगरपालिका के समस्त कार्मिक और जमादार उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment