best news portal development company in india

श्रीराम गोशाला में के.सी.जैन ने दिया लोडिंग ऑटो रिक्शा,पूजन कर गौशाला को किया समर्पित 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान अनेक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कोलीवाड़ा रोड स्थित श्रीराम गोशाला में गोसेवा व समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर गोशाला के विकास से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गौमाता का पूजन कर गोशाला में सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया। गोशाला अध्यक्ष धीरज सांखला ने बताया कि मंत्री कुमावत ने के.सी. जैन की ओर से दिए गए लोडिंग ऑटो रिक्शा का पूजन कर गौशाला को समर्पित किया। साथ उन्होंने ओएस मोटर्स के नरेश गहलोत द्वारा दिए आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मण्डल अध्यक्ष रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुभुज शर्मा, गौशाला समिति के सचिव भंवरलाल परमार, उपाध्यक्ष शिवलाल, भामाशाह केसी जैन, आस्था संस्थान कोलीवाड़ा के निदेशक नरेंद्र आस्था, भामाशाह नरेश गहलोत आदि मोजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें