best news portal development company in india

हर खंड केंद्र पर होंगे रामोत्सव – बिरोलिया

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड सुमेरपुर की बैठक रोकड़िया हनुमान मंदिर में विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 19 मार्च से 26 मार्च तक रामोत्सव कार्यक्रम और 26 मार्च को रामनवमी 29 मार्च से 02 अप्रेल हनुमान जन्मोत्सव 11 व 12 अप्रैल विधि आयाम अधिवेशन 16 व 17 विशेष संपर्क योजना, मातृशक्ति वर्ग 03 अप्रैल से 05 अप्रैल जोधपुर, दुर्गा वाहिनी वर्ग 17 मई से 24 मई नागौर एवं परिषद वर्ग 04 जून से 14 जून बाड़मेर के चोहटन सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक खंड केंद्र पर रामोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम गावों में भी आयोजित होंगे, जिनमें प्रभात फेरियां, भजन-कीर्तन, धर्म सभाएं एवं भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कार्यक्रम होंगे।

बैठक में विधि आयाम के अधिवेशन, संपर्क योजना के विस्तार, तथा मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और परिषद वर्ग की आगामी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। वही बैठक का संचालन करते हुए जिला सह मंत्री डूंगाराम प्रजापत खिंवादी ने सुमेरपुर प्रखंड के नवीन दायित्व की घोषणा करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मंशाराम भाटी कोशिलाव को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पुनाराम कुमावत, जिला उपाध्यक्ष झूमर लाल गर्ग, जिला गौरक्षा प्रमुख अर्जुनसिंह राजपुरोहित, सह गौ रक्षा प्रमुख सखाराम सुथार, बजरंग दल प्रखंड संयोजक प्रकाश वैष्णव, प्रखंड मंत्री चेनदास, प्रखंड अध्यक्ष मंसाराम भाटी कोशिलाव, नगर अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, खंड संयोजक राकेश मेवाड़ा, खंड उपाध्यक्ष जोर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें