best news portal development company in india

भक्ति और संस्कृति से मजबूत होता है समाज : मेवाड़ा

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। उपखंड क्षेत्र के डिंगाई की ढाणी में कल गुरुवार रात एक शाम श्री बाबा रामदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन कलाकार कन्हैयालाल संत ने बाबा रामदेव के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर देर रात से लेकर भोर तक श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या का आयोजन श्री बाबा रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से किया गया, जिसमें आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों की ओर से मेवाड़ा का माला व साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। आज को शुक्रवार को बाबा रामदेव का मेला भी भरा, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भक्ति और संस्कृति से मजबूत होता है समाज : मेवाड़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि बाबा रामदेव की भक्ति से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी में भी धर्म और परंपराओं के प्रति आस्था जागृत होती है। मेवाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता का संदेश देते हैं और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। समाराेह में अतिथिगण भजन संध्या खेलकूद प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया, नेपाल सिंह पावा, सरपंच प्रतिनिधि जीवाराम, महेन्द्रसिंह, गाेविंदसिंह डुंगराेत, उम्मेदसिंह, भैरूसिंह, हरिप्रसाद मीणा, प्रकाश पवार, हनुमत मीणा, बिंजाराम, नरपत मीणा, गजेंद्र मीणा, नेनाराम, भोमाराम, मांगीलाल लंगेचा, कालूराम मीणा, जोतेश मीणा, दिनेश मीणा, ढलाराम मीणा और तोलाराम मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें