best news portal development company in india

गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है अवसर और प्रोत्साहन की : हरिशंकर मेवाड़ा

SHARE:

पोमावा प्रीमियम लीग-2 का धमाकेदार आगाज, 44 टीमें ले रहीं हैं हिस्सा

सुमेरपुर(पाली)। उपखंड क्षेत्र के पोमावा गांव के खेल मैदान में सनराइज क्रिकेट क्लब पोमावा के सानिध्य में आयोजित खेडादेवी ग्रामीण रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पोमावा प्रीमियम लीग-2 का कल गुरुवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।मेवाड़ा ने पहली गेंद खेलकर आठ दिवसीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि सहित कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया, राष्ट्रीय पशुपालन संघ पाली के शंकर देवासी और पूर्व उपसरपंच मानसिंह रामनगर,गुंदाेज मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, राष्ट्रीय पशुपालन संघ विधानसभा सुमेरपुर अध्यक्ष भगताराम देवासी सहित अन्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भामाशाह रमेश परिहार, पूर्व सरपंच कानाराम मीणा, विनोद भाटी, रमेश मीणा, सुरेश मीणा, यशपाल, हरीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को खेल को खेल कि भावना से खेलने की सीख

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा मैदान रोशनी और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी तेजपालसिंह पोमावा ने किया। आयोजन समिति के सदस्य निर्मलसिंह राणावत ने बताया कि पीपीएल-2 प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में फाइनल विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

उद्घाटन मैच सुपर ओवर में झाडाेली ने जीता

आयोजन समिति के सदस्य रमेश भाटी ने बताया कि 5 से 12 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की कुल 44 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच गुड़ा एंदला और झाड़ोली के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 8-8 ओवर में 48-48 रन बनाकर मैच बराबरी पर समाप्त किया। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में झाड़ोली टीम ने 18 रन बनाए, जबकि जवाब में गुड़ा एंदला की टीम 6 रन ही बना सकी और झाड़ोली विजेता रही। दूसरा मुकाबला हरजी और केसरपुरा के बीच खेला गया, जिसमें हरजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment