best news portal development company in india

आखिर कब लगेगी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा? 5 साल से खंडित

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। शहर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की खंडित प्रतिमा को लेकर अब खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ने लगा है। करीब पाँच वर्ष पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके बाद से आज तक उसकी पुनः स्थापना नहीं हो पाई है। आज शुक्रवार को युवा समाजसेवी देवेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने उपखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। खिलाड़ियों का कहना है कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, ऐसे में उनकी प्रतिमा का वर्षों तक खंडित अवस्था में पड़े रहना खेल जगत और युवाओं की भावनाओं को आहत करता है। मेजर ध्यानचंद देश के गौरव और खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा का वर्षों तक खंडित रहना खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ अन्याय है। प्रशासन को जल्द से जल्द इसकी पुनः स्थापना करवाकर खेल जगत के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। खिलाड़ियों ने प्रशासन से मांग की है कि 7 दिनों के भीतर प्रतिमा की पुनः स्थापना करवाई जाए, अन्यथा क्षेत्र के खिलाड़ी मैदानों से निकलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और प्रतिमा की पुनः स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान अर्जुन सिंह रेवत, गजेंद्र सांखला, विशाल वैष्णव, प्रवीण सिंह, राजेंद्र सिंह परमार, वरुण तंवर, सोहन कुमावत, योगेंद्र राणावत, निशांत रावल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें