best news portal development company in india

गौ सेवा समाज और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी, गौशाला में सहयोग देने वाले भामाशाहों का किया सम्मान 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। विधानसभा क्षेत्र बाली के गांव भाटूंड़ की श्री कृष्ण गौ-सेवा संस्था (समिति) द्वारा आज रविवार को “भामाशाह सम्मान समारोह 2026” आयोजित किया गया। इसमें पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सहभागिता कर उपस्थित गौभक्तों, भामाशाहों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष-1997 में स्थापित गोशाला में अब तक सहयोग देने वाले 100 भामाशाहों का स्मृति चिंन्ह देकर, फूल मालाएं पहनाकर व दुप्पटा ओढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गौसंवर्धन एवं गौसंरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए सभी को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में गौमाता के योगदान से अवगत कराया तथा गौसेवा के लिए निरंतर आगे आने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गौसंवर्धन, गौसंरक्षण एवं गौशालाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। पशुपालन मंत्री ने कहा कि गौसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था एवं संवेदनाओं से जुड़ा पवित्र दायित्व है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण और पवित्र अंग भी है, जो आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और पुण्य प्राप्ति का माध्यम है। उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक से इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि गाय को पहली रोटी खिलाना, चारा-पानी की व्यवस्था करना, घायल गायों का उपचार कराना और गौशालाओं को सहयोग देना गौ सेवा के प्रमुख रूप हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से गोपालन विभाग का गठन किया गया है। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री ने कहा कि गौशालाओं में रह रही गौमाता के संरक्षण, पोषण और देखभाल के लिए दी जा रही यह सहायता एक छोटा प्रयास है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे गौ संरक्षण का संकल्प लें और सेवा, संस्कार व समर्पण की भावना को समाज में आगे बढ़ाएं।

गौशाला के अध्यक्ष कैलाश कुमावत ने बताया कि एक लाख से अधिक की राशि का सहयोग देने वाले 21 स्वर्ण व एक लाख से कम की राशि का सहयोग देने वाले 79 सिल्वर भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, बाली विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत, गौशाला के पूर्व संचालक रणछोड़ लाल जोशी, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल, भामाशाह भंवरलाल जैन, गौशाला अध्यक्ष कैलाश कुमावत सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें