best news portal development company in india

मंत्री कुमावत ने टेवाली में की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारीयों को दिए निर्देश 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। ग्राम रथ अभियान के तहत् सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेवाली में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने कल शनिवार को रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होंने ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कुमावत ने ग्रामीणों को राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालक एवं आमजन के कल्याण से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कुमावत ने कहा कि ग्राम रथ अभियान केवल एक प्रचार कार्यक्रम नहीं बल्कि गांवों के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें किसान, गांव और विकास- तीनों को केंद्र में रखकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ अभियान एक तरह से सरकार तक ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों के संकलन के लिए सेतु बन गया है। ग्राम रथों में की एक विशेष पहल सुझाव पेटिका है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान एक डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, प्रशासक जोगाराम कुमावत, मण्डल अध्यक्ष मनोहर लाल सीरवी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें