best news portal development company in india

गौरेया पक्षी पर्यावरण का हितैषी है, बढ़ती गर्मी में कोई भी पक्षी प्यासा ना रहे, आओ मिलकर गौरेया पक्षी का संरक्षण करें

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। अरावली महाविद्यालय कोलीवाड़ा में एक व्यक्ति-एक पौधा मिशन द्वारा गौरेया पक्षी मित्र बनाओ महाअभियान के तहत् महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ के सानिध्य में परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ.हिम्मत सिंह राठौड़,डॉ कृष्ण पाल सिंह देवड़ा,डॉ.नौरतन मुद्गल,राहुल देवासी,द्वारा परींडा भर कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। आमजन से अपील कि बढ़ते हुए तापमान में कोई भी पक्षी प्यास से ना मरे ,आओ मिलकर गौरेया पक्षी का संरक्षण करें, गौरेया पक्षी पर्यावरण का हितैषी हैl डॉ. कृष्ण पाल सिंह देवड़ा व डॉ नौरतन मुद्गल ने छात्रों को परींडा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने बताया कि गांव गांव में जाकर स्वैच्छिक गौरेया पक्षी मित्र बनाओ महाअभियान अनवरत जारी है, शिक्षकों को गौरेया पक्षी का महत्व बताया की विलुप्त गौरेया पक्षी बचाने में सबकी सहभागिता अनिवार्य है, इस अवसर पर पौधा मिशन टीम से राहुल देवासी,डॉ. हिम्मत सिंह राठौड़, डॉ.कृष्णपाल सिंह देवड़ा, डॉ.नौरतन मुद्गल,योगेश मालवीय, मृदुला शर्मा,रतनलाल चौहान,शीला परिहार,अर्चना कुमारी,अमराराम माधव ,शंकरलाल भाटी, कैलाश माली,सदीक खान,श्रवण सिंह,की सहभागिता रही। वहीं एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के भामाशाह महेंद्र कुमावत पोसालिया, वीहा सारस्वत, चंपत कुमावत, गोपाल कुमावत से सहयोग से कुल 241परींडा वितरण कर चुके हैं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें