best news portal development company in india

मनिहारी में की रात्रि चौपाल में आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश 

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। राजस्थान सरकार के ‘एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान’ के तहत् लगातार दूसरे दिन बुधवार को ग्राम रथ सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साकदड़ा, डरी व मणिहारी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मणिहारी में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई कर मौके पर रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्राम रथ अभियान के तहत् भावंरी में मंगलवार को रात्रि चौपाल के बाद बुधवार सुबह रथ यात्रा साकदड़ा में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, डरी में अपराह्न एक बजे से शाम 4 बजे तक और मणिहारी में शाम 4.30 बजे रथ यात्रा पहुंची जहां जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से कृषि, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, स्वास्थ्य और पंचायती राज सहित 13 विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है, जो ‘ग्राम-2026’ और ‘विकसित राजस्थान 2047’ के विजन से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुँचाना और कृषि-पशुपालन में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है। खासकर रात्रि चौपाल के दौरान किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

मनिहारी में गौशाला का किया अवलोकन 

कैबिनेट मंत्री ने मनिहारी में अपने प्रवास के दौरान बायोसा गौशाला का भ्रमण किया। उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए चारा, पानी, छाया इत्यादि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने गौशाला परिसर में स्थित बायोसा मंदिर में भोपाजी मानाराम जी की समाधि के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान साकदड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमावत, साकदड़ा सरपंच प्रतिनिधि नारायण देवासी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, डरी में ग्राम पंचायत प्रशासक किशन सिंह, पूर्व सरपंच जब्बर सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केशाराम घांची, गणपत सिंह, सुर सिंह, महेंद्र सिंह जोधा, पूर्व सरपंच डरी चुन्नीलाल, रोजगार सहायक पताराम, विकास अधिकारी पाली, नायब तहसीलदार, पीएचईडी व विद्युत निगम के सहायक अभियंता व पंचायत समिति व उपखंड स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें