सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका मंडल सुमेरपुर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत् छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को सुमेरपुर नगर पालिका में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 01 जून से 30 जून 2026 तक स्वनिधि महोत्सव लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप के क्रम में नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को विशेष ऋण मेला का आयोजन किया जाएगा।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर के चौथे दिन (गुरुवार) को भी लाभार्थियों में उत्साह देखा गया। इस दौरान कुल आज दिनांक तक कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 22 आवेदनों को बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त कैंप के दौरान अब तक कुल 15 लाभार्थियों को ऋण राशि का सफल वितरण किया जा चुका है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत् स्ट्रीट वेंडर्स, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे अस्थाई व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपए तक की ऋण बैंक द्वारा दिलवाई जा रही है। शिविर में ऋण सुविधा के साथ-साथ डिजिटल भुगतान (UPI/QR Code), क्रेडिट कार्ड बैंकिंग सेवाएं एवं विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है इस योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड जन आधार कार्ड बैंक डायरी राशन कार्ड पैन कार्ड और दो फोटो अनिर्वाय है आगामी शिविर आमजन की सुविधा के नगर पालिका द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को विशेष ऋण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल शुक्रवार को भी विशेष ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र स्ट्रीट वेंडर्स, भवन निर्माण श्रमिक, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के कामगार ऋण के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका मंडल सुमेरपुर में संपर्क करें। इस शिविर में पालिका कार्मिक भरत कुमार एवं श्रवण कुमार, सहित पालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।







