best news portal development company in india

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष अभियान का आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका मंडल सुमेरपुर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत कल बुधवार को विशेष अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसमें स्वनिधि महोत्सव लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप आयोजित किए जाएंगा। अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगर पालिका सुमेरपुर द्वारा कल दिनांक 03.06.2026 को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत कैंप में 25 आवेदन प्राप्त हुए कैंप के अंतर्गत कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए बैंक द्वारा 22 आवेदन स्वीकृत कर 13 को ऋण वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा 13 लाभर्थियों को चेंक वितरण किये गए। साथ ही नगर पालिका सुमेरपुर क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स, भवन निर्माण श्रमिकों, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, रैग पिकर्स और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 1 जून से 30 जून तक विशेष ऋण मेलों का नगर पालिका सभागार में शिविर प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत् शिविर के तीसरे दिन नगर पालिका सभागार में पात्र लाभार्थियों द्वारा उत्साह दिखाया गया और कुल 71 आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहारा प्रदान कर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सभागार में आयोजित हो रहे इन शिविरों में स्ट्रीट वेंडर, फुटपाथ रेहड़ी-ठेला लगाने वाले तथा छोटे अस्थाई व्यवसायी को तीन चरणों में ऋण सुविधा का उपलब्ध करवाई जा रही हैं। योजना के तहत् पात्र लाभार्थियों को बिना किसी गारंटी के आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपए, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपए, तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही उक्त शिविर में डिजिटल भुगतान प्रणाली यानी UPi एवं Qr कोड सुविधाए क्रेडिट कार्ड बैंकिंग सेवाएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। नगर पालिका मंडल सुमेरपुर ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील कि की अपने पालिका में पी.एम. स्वनिधि शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की गई। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका मंडल सुमेरपुर में संपर्क करें। इस शिविर में कर निर्धारक रजनीश चौधरी, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, निवर्तमान पार्षद फुलाराम सुथार, चतरा राम मेघवाल, खूबचंद खत्री, भाजपा नेता सुरेश राजपुरोहित, नरेश कुमावत, पालिका कार्मिक भरत कुमार एवं श्रवण कुमार, हरीश देवासी सहित पालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें