best news portal development company in india

स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष लोन मेला का हुआ आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित द्वारा बताया गया कि सुमेरपुर नगर पालिका में सफाई कर्मियों के लिए साई उद्यान (रूप बाग) में स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष लोन मेला का आयोजन किया गया। स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष लोन मेला में बैंको के प्रतिनिधियों द्वारा नगर पालिका मण्डल के सफाई साथियों को दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बचत कर आय में कैसे वृद्धि कर एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए कम ब्याज दर पर पंजीकृत बैंकों से ऋण लेकर मुलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर एवं प्रतिदिन छोटी-छोटी बचत समय पर लिए गये ऋण को समय-सीमा में जमा करवा सकते एवं भारत सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं से अवगत कर लाभार्थियों को इस योजनाओं का लाभ उठाने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस विशेष लोन मेले में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, कनिष्ठ अभियंता कैलाश कुमार मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, कनिष्ठ सहायक सवु कुमार, कुलदीप नेहरा, भरत राठौड, प्रवीण कुमार, एवं भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, सेन्ट्रल बैंक, के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें