best news portal development company in india

डिजिटल जनगणना की दस्तक:- सुमेरपुर में शुरू हुआ ‘खुद गिनो, देश गिनो’ अभियान

SHARE:

16 मई से घर-घर गिनती शुरू:-मोबाइल से खुद गणना पर प्रशासन का जोर

सुमेरपुर (पाली)। भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दिनांक 16 मई 2026 से 14 जुन 2026 तक की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुमेरपुर नरपतसिंह राजपुरोहित द्वारा अवगत करवाया गया कि नगर पालिका सभागार, रूप बाग (सांई उद्यान) के सामने, नगरपालिका, सुमेरपुर में कार्यालय प्रमुख जनगणना अधिकारी (जिला कलक्टर) पाली द्वारा मनोनीत दो फील्ड ट्रेनर पूर्ण कुमार प्राचार्य, रा.उ.मा.वि., बलाना एवं विक्रम जानी, उप प्राचार्य, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को प्रथम बैच के 40 जनगणना सुपरवाईजर, जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया।

जिसमें सभी जनगणना सुपरवाईजर, प्रगणकों द्वारा प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया एवं जनगणना कार्य से संबंधित संशय वाले प्रश्न प्रस्तुत किए गए जिस पर दोनों जनगणना फिल्ड ट्रेनर द्वारा संभी सुपरवाईजर, प्रगणकों के प्रश्नों के सन्तोषप्रद प्रतिउत्तर देकर सन्तुष्ट किया गया। दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक जनगणना निदेशालय, जयपुर द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्रों एवं निर्देशानुसार स्व गणना का कार्य किया जाना हैं जिसमें सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्व गणना का कार्य स्वयं मोबाईल,कम्प्यूटर से माध्यम से किया जाना है। जिसमें चरणबद्ध तरीके से पहले

Censusindia.gov.in टाईप कर बेबसाईट खोलकर फिर Self Enumeration पर क्लिक कर फिर भाषा चुनकर आगे बढे फिर मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करे फिर ओटीपी डालकर वेरिफाई करे उसके बाद चरणबद्ध तरीके से 01 से 33 तक पूछे गए सवालों के सही एवं पूरे जवाब वेरिफाई करते हुए आगे बढ़ना हैं जिससे रव गणना करने वाले की SE ID बनेगी जिसको सुरक्षित रखना होगा। SE ID से दी हुई जानकारी प्रमाणित होगी। स्व गणना करना बहुत आसान हैं सिर्फ कुछ मिनट लेता हैं। विष्णु चरण मलिक, निदेशक, जनगणना निदेशालय राज. जयपुर एवं डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, जिला कलक्टर, पाली द्वारा भी स्व गणना अधिक से अधिक हो इसके लिए आमजन के नाम समय-समय पर विडीयों सन्देश प्रसारित कर अपील की जा रही है। नगर पालिका, सुमेरपुर द्वारा विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाकर एवं जिंगल बजाकर सुमेरपुर के आमजन को स्व गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना का कार्य हो सके एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न हो सकें। पालिका कार्मिकों द्वारा भी आमजन को स्व गणना के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में ओन प्रकाश, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका, सुमेरपुर) सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहें।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें