best news portal development company in india

ग्राम रथ अभियानःगांव-गांव पहुंच रहा ग्राम रथ ग्रामीण हो रहे लाभान्वित

SHARE:

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विज़न के अनुरूप कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचारप्रसार के लिए जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान जारी है योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा कला-जत्था कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रहे हैं। ग्राम रथ अभियान के तहत् कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, 13 विभागो से संबंधी कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कला जत्था के लोक कलाकार आमजन को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूक कर रहे है।

गुरूवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाबर, कानावास, खारडा, चोटिला; सुमेरपुर क्षेत्र के कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, गलथनी, जवाईबांध, बाली क्षेत्र के सेसली, कोटबालियान, बोया, बारवा व मिरेगश्वर, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बोरनाडी, कण्टालिया, झिझार्डी, शेखावास, माण्डा, तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के सरदारसमंद एव धुरासनी ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के एलएईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

शुक्रवार को पाली विधानसभा के गांव चोटिला, सवाईपुरा, सिणगारी, खाण्डी, सुमेरपुर क्षेत्र के कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, गलथनी, जवाई बांध, बाली क्षेत्र के सेवाडी, पीपला, पादरला, भाटून्द, सेणा, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की निम्बली माण्डा, वोपारी, सारण, बोरिमादा, सिरियारी एवं सोजत क्षेत्र के राजोला कला व चौपड़ा गांव में रथों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें