best news portal development company in india

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

SHARE:

पाली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी द्वारा आज़ गुरूवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 101 बंदी जिला कारागृह में निरूद्ध मिले।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इसके लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में बताया। राजेन्द्र कुमार द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में पूछा तथा नवआगन्तुक बंदियों से वार्तालाप कर वक्त घटना,आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली गई। सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है। दौराने निरीक्षण जिला कारागृह कारापाल जोराराम, चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी डॉ. एम.एल. सिलोदिया, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसील मानसिंह आशिया आदि उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment