best news portal development company in india

“12 दिन से मौत का साया: सुमेरपुर में टूटा बिजली पोल बना हादसे का न्योता”,शिकायतों के बावजूद प्रशासन बेपरवाह, कभी भी गिर सकता है सरियों से लटकता पोल

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। उपखंड क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही का एक खतरनाक उदाहरण सामने आया है, जहां गांधी मूर्ति गणेश मार्ग स्थित पहली गली में पिछले करीब 12 दिनों से टूटा हुआ बिजली पोल आमजन के लिए जानलेवा बना हुआ है। पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसमें लगे सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पालड़ी एम पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ने बताया कि इस पोल पर अनेक बिजली कनेक्शन जुड़े हुए हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। गली में दिनभर ग्रामीणों का आवागमन रहता है, ऐसे में यह टूटा पोल हर पल दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका और प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई समाधान नहीं निकालना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।हैरानी की बात यह है कि यह क्षेत्र सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री का गृह क्षेत्र माना जाता है, इसके बावजूद आमजन की सुरक्षा को लेकर उदासीनता बनी हुई है। आमजन की चेतावनी यदि समय रहते पोल को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment