best news portal development company in india

राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका श्रेष्ठ – अभिलाषा

SHARE:

सुमेरपुर में मातृशक्ति द्वारा भव्य “रामोत्सव” आयोजित, समाज जागरण का दिया संदेश

सुमेरपुर(पाली)। विश्व हिन्दू परिषद के पाली विभाग अंतर्गत सुमेरपुर में मातृशक्तियों द्वारा भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर के जीवाजी कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर *क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा* मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पाली विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं संगठन की आचार पद्धति के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर विस्तार से बौद्धिक प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा ने अपने उद्बोधन में विश्व हिन्दू परिषद के उद्देश्य, स्थापना और कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि परिषद समाज में संगठन, सेवा सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से हिन्दू समाज को जागृत एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की भूमिका

उन्होंने मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के महत्व को बताते हुए कहा कि समाज निर्माण के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके कारण की आज हमारा धर्म व संस्कृति सुरक्षित है । हमारे हिन्दू त्योहारों में अहम योगदान है।मातृशक्ति ही परिवार और समाज के संस्कारों की आधारशिला है। दुर्गा वाहिनी के माध्यम से युवतियों को आत्मरक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जा रही है।क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा ने वर्तमान समय की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में परिवारिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है। पाश्चात्य प्रभाव, संस्कारों की कमी और सामाजिक विघटन जैसी चुनौतियों के बीच मातृशक्ति की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि माताएं जागरूक और संगठित होंगी तो आने वाली पीढ़ी स्वतः ही संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ बनेगी।

मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी वर्ग

कार्यक्रम में मातृशक्ति वर्ग एवं दुर्गा वाहिनी वर्ग की जानकारी दी गई। इन वर्गों के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को संगठन, सेवा, सुरक्षा और संस्कार के विविध आयामों से जोड़ा जाता है।

बाल संस्कार केंद्र का डेमो

विशेष आकर्षण के रूप में बाल संस्कार केंद्र का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, प्रार्थना, देशभक्ति और नैतिक शिक्षा देने के तरीके बताए गए। उपस्थित मातृशक्तियों ने इस पहल की सराहना की।

मार्गदर्शन

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि समाज को संगठित करने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर समाज निर्माण के इस कार्य को आगे बढ़ाएं। अंत में आभार व्यक्त शान्ति पाठ व जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके बजरंगदल के प्रखंड संयोजक प्रकाश वैष्णव, दुर्गावाहिनी की प्रखंड संयोजिका प्रमोद कंवर, सह संयोजक तनवी राजपुरोहित , डिम्पल कंवर, गोमती देवी,सुंदर कवर,संतोष कवर,इंदु कवर,पुष्पादेवी,चंदा सुथार,सीमा वैष्णव,धरमीदेवी,लीलाकंवर, तुलशीदेवी,इंद्रादेवी,कुसुमकवर, गोपीदेवी,ऊषा,जशोदा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी , व मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें