best news portal development company in india

16 खिलाड़ी मलेशिया इंटरनेशनल के लिए चयनित

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन (IDDA) के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चयन शिविर में देशभर से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में 30 खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ियों का चयन 24 से 26 अप्रैल को मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया। इस आयोजन में IDDA के नॉर्थ ज़ोन प्रेसिडेंट डॉ. पंकज राज मेवाड़ा की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, “हम केवल खिलाड़ियों का चयन नहीं कर रहे, बल्कि उनके सपनों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।” डॉ. मेवाड़ा लंबे समय से दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। शिविर में खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, फिनिशिंग तकनीक, स्कोरिंग प्रणाली और प्रतिस्पर्धात्मक रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य कोच शैलेश कुमार ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया, वहीं खिलाड़ियों की मानसिक सुदृढ़ता के लिए भी विशेष सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनीता लोढ़ी (डिबाई, बुलंदशहर) मौजूद रहीं। इस अवसर पर धनंजय सिंह, प्रियंका सिंह (डायरेक्टर, इंडकूल इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि.), अमित राणा, डॉ. उत्तम ओझा (संरक्षक), अंकुर गुप्ता (अध्यक्ष), संतोष गुप्ता (कोषाध्यक्ष), डॉ. एस.एस. डोगरा (मीडिया प्रभारी) सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

इसके अलावा IDDA के महासचिव महेंद्र सिंह ने आयोजन और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली दूरदर्शन स्पोर्ट्स के कमेंटेटर व एंकर धर्मेंद्र सिंह ने किया। डॉ. पंकज राज मेवाड़ा के नेतृत्व में IDDA लगातार दिव्यांग खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह चयन शिविर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment