सुमेरपुर(पाली)। ब्लॉक स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय सुमेरपुर में आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत राज्य में राजस्थान दिवस समारोह 2026 कार्यक्रम अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता सप्ताह आज 14 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। विकास अधिकारी प्रमोद दवे ने बताया कि आज दिनांक 14 मार्च को ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम स्वच्छता दल की बैठके आयोजित कर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की गई। दिनांक 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, 16 मार्च को क्लीन टॉयलेट दिवस, 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन, 18 मार्च को तरल कचरा प्रबंधन तथा 19 मार्च को स्कूली छात्राओ को एम. एच. एम. के लिए जागरूक करना तथा महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने सभी विभाग के अधिकारियो को अपने-अपने कार्यालयों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नही करने और कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर जोर देने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गोविन्द सिंह चुंडावत, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, सहायक अभियंता खेमराज बैरवा, ब्लॉक प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) रफीक मोहम्मद, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हरिराम कलावंत उपस्थित रहे।







