best news portal development company in india

होली पर्व के महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों में झलका उत्साह एवं धूमधाम से जमकर खेली होली

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। होली पर्व के अवकाश से पूर्व आज़ रविवार को विनायक एज्युकेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित शहर के शनिश्वर मंदिर के पास, कोलीवाडा रोड स्थित विनायक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में होली पर्व का महोत्सव उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाकर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इस अवसर पर रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अंजु देवासी, पूरण कंवर, शिवानी कुमावत, संजना कंवर के ग्रुप ने प्रथम स्थान व रविना चौधरी, सपना कंवर व तमन्ना के ग्रुप ने द्वितीय स्थान व ऐश्वर्या रामिणा, दिक्षीता लोहार व कुमावत पायल के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम ग्रुप के फाउंडर महेश कुमार शर्मा के सान्निध्य में आयोजित हुआ जिसमे महेश कुमार शर्मा ने होली मनाने के उद्देश्य एवं होली मनाने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत करवाया एवं संस्था निदेशक श्री हेमन्त कुमार शर्मा ने होली पर्व के महत्व को विभिन्न कथाओं के माध्यम से अवगत करवाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सभी छात्रों एवं छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल से सूखी होली खेल पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश देते हुए होली पर्व के महोत्सव का आनन्द लिया एवं शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर विद्यालय व्याख्याता- रमेश गेहलोत, विक्रम परिहार, केसाराम, साहिल मोहम्मद आदि अध्यापक मौजूद रहे एवं वीणा शर्मा, हितेन्द्र जोधा, शिवांगी, मीनाक्षी, दुर्गा, चिकू, चेतना आदि अध्यापिकाओं के सहित समस्त विद्यार्थीगण भी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment