best news portal development company in india

ध्वज, ढोल और “पूग्नूर” का पूजन — सुमेरपुर पशु मेले ने ऐसे भरी रंगत, पांच दिन तक पशुधन, परंपरा और प्रतियोगिताओं का संगम — साण्डेराव बना ग्रामीण उत्सव का केंद्र

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के बिन्दु संख्या 133 के तहत् पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के धार्मिक स्थल श्री निम्बेश्वर महादेव साण्डेराव के परिसर में आज दिनांक 13.02.2026 से 17.02.2026 तक पशु मेले का आयोजन जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग, पाली द्वारा किया जा रहा हैं। आज दिनांक 13.02.2026 को विविधव मेले का भव्य शुभारंभ पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के कर कमलों द्वारा मेला स्थल पर ध्वज पूजन, ध्वजारोहण एवं विश्व की सबसे छोटी गाय पूग्नूर का पूजन कर मेले का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में साण्डेराव विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में मेले में आए हुये जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों को जैसे मंगला पशु बीमा योजना, सैक्स सार्टेड सीमन योजना, पशु टीकाकरण, गौशाला अनुदान एवं गौशाला विकास की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में श्री महेन्द्र गिरी महाराज गुडा मांगलिया का सानिध्य एवं जगत सिंह अध्यक्ष श्री निम्बेश्वर ट्रस्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सरपंच साण्डेराव दाकूदेवी, मेला पर्यवेक्षक शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला कलक्टर, बाली, कालूराम कुम्हार उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर (मेला मजिस्ट्रेट), जितेन्द्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुमेरपुर, डॉ. मनमोहन नागोरी अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग, जोधपुर, मेला अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पंवार द्वारा मेले में समस्त को उदबोधन किया गया। कार्यकम में पाली डेयरी चेयरमैन प्रताप सिंह विठिया, ललिता देवी पूर्व चेयरमेन नगर पालिका, खुडाला, भगवत सिंह जोधा ठाकुर पावा, हनुवंत सिंह, पूराराम, मालवीय, शंकर सिंह राजपुरोहित, साण्डेराव मण्डल अध्यक्ष रतन देवासी, रविकांत रावल नगर अध्यक्ष भाजपा, सुमेरपुर कियान नेता गुमान जी कोसेलाव, महेन्द्र काली पूर्व नगर अध्यक्ष सुमेरपुर, रमेश राखेचा, मोती लाल सांखला, जब्बरदन्त त्रिवेदी, पन्नालाल काली साण्डेराव, चम्पालाल कुमावत, जगदीश कुमावत, प्रमोद दवे बी.डी.ओ. सुमेरपुर, हिमांशु कच्छावाह तहसीलदार सुमेरपुर एवं विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

मेले के मुख्य आकर्षण

डॉ. नवीन परिहार, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, अजमेर द्वारा बादल घोडे पर योग कर मेले के महौल को यादगार बनाया गया। मेले में पहुंचे अश्वपालक शंकर सिंह राजपुरोहित मुण्डारा, जितेन्द्र सिंह लुणावा द्वारा मंच के समुख घोडो द्वारा ढोल पर नृत्य किया गया। मेले में श्री कृष्ण गौशाला माण्डा के संचालक भगवान सिंह द्वारा मेले में विश्व की सबसे छोटी गाय पूग्नूर को मेले में लाया गया। मेले में 85 ऊष्ट्र, 12 गौवंश, 25 बकरीवंश तथा 18 घोड़े लगभग 150 पशु प्रथम दिवस में पंजीकृत हैं।

कल 14 फरवरी के मुख्य आकर्षण

प्रातः 09 से 12 बजे तक अश्व एवं ऊष्ट्र श्रृंगार, दोपहर 02 से सायं 05 बजे तक मूंछ प्रतियोगिता, Long Bead प्रतियोगिता, गोडवाड़ केसरी, गोडवाड सून्दरी, साफा प्रतियोगिता और रात्रि 7 बजे से भवाई नृत्य, तेरहताली नृत्य द्वारा मेले की शोभा बढ़ायी जायेगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें