best news portal development company in india

श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज गोड़वाड़ विकास समिति की द्वितीय साधारण सभा का हुआ आयोजन

SHARE:

साण्डेराव(पाली) श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल विकास समिति गोड़वाड़ के बैनर तले द्वितीय साधारण सभा का आयोजन फालना स्थित मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज छात्रावास में हुई, इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजित सभा का शुभारंभ मां आशापुरा और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के आगे दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गोड़वाड़ अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद गहलोत ने सभा की अध्यक्षता की,महामंत्री गिरधारी मेवाड़ा ने पिछली मीटिंग में लिए गए प्रस्तावों पर किए गए अमल की जानकारी दी जिसमें स्वजातीय छात्रावास और निंबेश्वर महादेव स्थित धर्मशाला में कराए गए जीर्णोद्धार की जानकारी साझा की गई।

सभा में मुंडारा गांव में दानवीर धनराज मेवाड़ा लुणावा और डालचंद पदराड़ा द्वारा पिछले 9 वर्षों से दान की गई पांच बीघा जमीन पर विकास कार्य के लिए सर्व सम्मति से जल्द निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव लिया गया। इसके साथ ही रूपचंद सुमेरपुर की अनुशंसा पर प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं के लिए भी एक फंड की स्थापना की गई और शिक्षा समिति का गठन शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सतीश मेवाड़ा उदयपुर ने समाज हित में अनुशासन और एकता कायम रखने पर जोर दिया। युवा अध्यक्ष संजय पाल मेवाड़ा साण्डेराव ने गत दिनों हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा सेमड, भरत मेवाड़ा पावा, भैरूलाल करदा, कोषाध्यक्ष हरीश मेवाड़ा सांडेराव द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र मेवाड़ा,विजयराज मुंडारा, लालचंद फालना,पिंटू मेवाड़ा सांडेराव,ललित मेवाड़ा नाणा, प्रताप मेवाड़ा देसूरी,जितेंद्र सिद्धावत,धर्मवीर मेवाड़ा फालना, राजू भाई गोदावास, किशोर कुमार बेड़ा,कन्हैयालाल घाणेराव,पृथ्वीराज बिसलपुर, नरेश मेवाड़ा लुणावा, समाज सेवी पुरण भाई, प्रताप मेवाड़ा, भीकमचंद बिसलपुर,रतन मेवाड़ा फालना सहित पूरे गोड़वाड़ से समाजबंधुओं ने भाग लिया। युवा संगठन अध्यक्ष सहित महामंत्री दिलीप सादड़ी, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र मेवाड़ा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार फालना सहित कई युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें