best news portal development company in india

पालड़ी एम कि धन्य धरा पर भक्ति संध्या में देर रात्रि तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

SHARE:

पालड़ी एम (सिरोही)। मामाजी बावसी मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या एवं प्रसादी महोत्सव मूहर्त एवं भक्ति संध्या में साधु संतों के आवागमन के साथ प्रातः काल से ही पूजा अर्चना शुरू कि गई। करीब 11 बजे से पक्षी घर, कबूतर चबूतरा एवं ओरु अवारा का मुहूर्त किया गया देवासी समाज द्वारा मंदिर में घोड़ी स्थापना की गई वही साधु संतों ने पूजा अर्चना कर संस्था द्वारा बनाए गए कबूतर चबूतरा एवं धर्मशाला पक्षी घर पानी पिने कि टंकी (अवाला) का संस्था से जुड़े भामाशाह परिवार की मौजूदगी में मुहूर्त किया गया। ओम श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा ने बताया त्रिलोकी नाथ श्री श्री अघोरी नरसिंह महाराज, गादी पति श्री श्री 1008 रामनाथ महाराज खदरा मठ, शक्ति श्री राजू गिरी महाराज गणेश आश्रम वाण, महंत धर्मेंद्र योगी मोडासा गुजरात द्वारा भामाशाह मंसाराम कुम्हार टांक पक्षी घर के लाभार्थी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया वहीं पक्षियों पानी पिने कि टंकी के लाभार्थी शैतान सिंह देवड़ा, कैलाश घांची का स्वागत किया गया। मंदिर प्रांगण में

भोपाजी देवा राम देवासी प्रसादी के लाभार्थी विजय शांति आर्ट पुरण माली, मोहनलाल माली द्वारा प्रसादी का भोग लगाया गया इस दौरान संस्था से जुड़े ओट सिंह देवड़ा,उदयभान सिंह देवड़ा डिगसा,पहलाद राम मीणा प्रभु राम देवासी,हरीश गहलोत,ललित कुमार मीणा, प्रवीण सोनी,जगदीश कुम्हार,दिनेश कुमार ,मोतीलाल देवासी नार, भेरू प्रसाद गर्ग,भीमा राम टांक, राजू कुमावत,भंवर लाल रावल,बाबा राम मेघवाल,प्रवीण माली,मनीष रावल, विजय सिंह देवड़ा,जूझा राम देवासी, रूपाराम देवासी,दिनेश सैन रामलाल , हिम्मत प्रजापति,भरत प्रजापति, डेनी भाई, भंवर लाल सुथार,करीना माली,लक्ष्मी मीणा,मनीषा कुमावत सहित अन्य लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करते हुए कबूतर चबूतरा पक्षी घर मुहूर्त प्रसादी महोत्सव में भाग लिया वहीं शाम 7 बजे तक चली महा प्रसादी में करीब 3300 भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की देर रात भजन संध्या के दौरान सिरोही के पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, कुमावत महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल भाई कुमावत, खुशल सिंह,सुरेश सिंह राव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंपालाल तीरगर ने भी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर मामा जी महाराज के दर्शन कीए गायक कलाकार संत

कन्हैयालालजी कोसैलाव द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें गणपति वंदना, बाबा रामदेव, बायोसा माताजी, मामा जी बावसी, गौ माता भजनों पर भक्तों के कदम थिरके। मंच संचालक कैलाश घांची द्वारा किया गया और रात्रि में भक्ति संध्या के दौरान मंच पर देवासी युवा संगठन द्वारा कबूतर चबूतरे में सहयोग करने वाले भामाशाह एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। पूर्व विधायक लोढा ने समिति के द्वारा किए गए कार्य की सहाराना करते हुए कार्यकर्ता एवं भामाशाह का आभार प्रकट किया लोढ़ा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गोवश के लिए लंबे समय से पशु एंबुलेंस की मांग चल रही थी जिसको पूरा किया इस एंबुलेंस का आज उपयोग हो रहा है हजारों घायल गोवंशो को गौशाला तक पहुंचा जा रहा है। मीणा ने बताया कि हर दिन हजारों गौ माता कट रही है लेकिन सरकार की आंखे नहीं खुल रही है हर जगह पर गौ माता की संरक्षण को लेकर क़त्ल खाने बंद करवाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने की मांग को लेकर आंदोलन चले ज्ञापन दिए लेकिन चुनवाई नहीं हुई। गौ माता एवं पर्यावरण पर्वत मालाए को नष्ट करके सरकार ओर सता में बैठे लोगों की वजह से एक दिन देश में भूकंप की स्थिति बनेगी जिसमें गलत के साथ सही लोग भी मारे जाएंगे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें