best news portal development company in india

श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज का सामुहिक विवाह समारोह 10 फरवरी को, घर-घर पहुंचकर कर विवाह समारोह में आने के लिए आमंत्रण पत्रिका व पिले चावल देकर दे कर दिया न्यौता

SHARE:

ज्वाली। श्री मेवाडा क्षत्रिय कलाल समाज 42 कांटा की ओर से प्रथम सामुहिक विवाह समारोह 10 फरवरी को ज्वालेश्वर महादेव मंदिर परिसर जवाली में आयोजित होगा,आयोजन कों लेकर मेवाड़ा कलाल न्याति संघ बूसी के नेतृत्व में तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस सामुहिक विवाह महोत्सव को लेकर ज्यादा से ज्यादा समाज बंधु पहुंचे जिसको लेकर 42 कांटा अध्यक्ष भीकमचंद मेवाड़ा के साथ समाज बंधुओं की टीम देशभर में निवास कर रहे समाज बंधुओं के घर-घर जाकर पिले चावल पहुंचा कर निमंत्रण-पत्र देकर सामुहिक विवाह में परिणय सुत्र में बंधने वाले जोडो को आर्शीवाद देने के लिए न्यौता दे रहें है।मेवाडा क्षत्रिय कलाल समाज 42 कांटा के तत्वाधान में यह समाज का पहला सामुहिक विवाह समारोह है, जबकि सामुहिक विवाह सम्मेलन की नींव खड़ी करने वाले समाज ने अब तक विभिन्न स्थानों पर करीब 150 से अधिक सामुहिक विवाह के सफल आयोजन करवाएं है।विवाह महोत्सव को लेकर समिति अध्यक्ष भीकमचंद मेवाड़ा जवाली के नेत्त्व में समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण इस महोत्सव को एक ऐतिहासिक विवाह सम्मेलन बनाने को लेकर जी-जान से लगे हुए है। बाबुलाल फुंसी, मांगीलाल सोनाईमाजी,मिश्रीमल धामली, कैलाश मेवाड़ा खोड,गणपत मेवाड़ा डायलाना,रामलाल बूसी, कालुराम मेवाड़ा सोनाई मांजी, जेठाराम सिवास, अशोक मेवाड़ा मानपुरा भांकरी, मांगीलाल सोमेसर सहित समाज बंधु निमंत्रण पत्रिका लेकर क्षैत्र का दौरा कर रहे है जो कि इस सामुहिक विवाह सम्मेलन मे भाग लेने के लिए सभी मेवाडा कलाल समाज के बन्धुओं जोड रहे है। वह इस कार्यक्रम मे समाज के युवा भी अपना कर्तव्य निभा रहे है। गोडवाड विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश गहलोत फालना, महामंत्री गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा के साथ गोडवाड क्षैत्र में मेवाडा कलाल समाज के सदस्यो को अलग-अलग स्थानों पर निमंत्रण देने घर-घर पहुंच रहे है। घर-घर पीले चावल के साथ कुंकुम पत्रिका दे रहे है ताकि सामुहिक विवाह में ज्यादा से ज्यादा मात्रा मे लोग इस कार्यक्रम मे भाग ले सके। जिसको लेकर समिति के सदस्य गांव-गांव सर्म्पक कर रहे है। वही तैयारियों को लेकर अध्यक्ष नेमीचंद पंवार के साथ पदाधिकारी जुटे हुए है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें