best news portal development company in india

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए मार्ग की और बढ़ रहा है – मंत्री कुमावत

SHARE:

विकास रथ यात्रा का भांगेसर, सांपा, हेमावास व सोनाईमांझी में हुआ स्वागत

सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘विकास रथ यात्रा’ आज़ शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने आखिरी दिन ग्राम पंचायत भांगेसर, सांपा, हेमावास व सोनाईमांझी पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायतों का दायरा छोटा होने से ग्रामीणों को मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। कुमावत ने यह भी कहा कि सरकार की घोषणाओं में से दो वर्षों में ही 73 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। किसानों को अब सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपए मिल रहे हैं, और खाद्य सुरक्षा पोर्टल खोलकर 70 लाख नए परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया है। अपने संबोधन में मंत्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूनम सिंह परमार जिला उपाध्यक्ष भाजपा पाली, भंवर चौधरी किसान केसरी व पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि, नवल किशोर शर्मा पूर्व उप जिला प्रमुख, पुखराज पटेल पाली पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, भांगेसर सरपंच हबीब खान, मदन सिंह उप सरपंच, अर्जुन सिंह भांगेसर, पुष्पेन्द्र भांगेसर, भीमाराम देवासी, भेराराम देवासी, हरिकिशन पालीवाल, मंगलाराम गुर्जर, गनेशराम हीरागर, भैराराम पालीवाल, कासम खान, साण्डेराव मंडल के पूर्व महामंत्री मुकेश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और रथ प्रभारियों की उपस्थिति रही। विकास रथ यात्राओं के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित साहित्य का वितरण भी किया गया और ग्रामीणजन कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते नजर आए।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment