best news portal development company in india

कोसेलाव में राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन का  मंत्री कुमावत ने किया लोकार्पण, कोठारी परिवार ने 50 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय भवन का करवाया पुनःनिर्माण 

SHARE:

मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पौधारोपण एवं भामाशाह की मूर्ति का अनावरण 

सुमेरपुर (पाली)। भारत में 536 मिलियन से अधिक पशुधन है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। यदि भारत की बात करें तो सर्वाधित पशुधन वाले राज्यों में राजस्थान भी एक है। इसी पशुधन की वजह से प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों की आय, भोजन और सुरक्षा के लिए पशुओं पर निर्भर है। यही वजह है कि राजस्थान सरकार मानव के साथ पशुओं की भी सेहत का ध्यान रख रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में पशु चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ किया जा रहा है। इसमें न केवल पशु चिकित्सा क्षेत्र में नई भर्तियां की जा रही हैं, बल्कि चिकित्सालयों को क्रमोन्नत करने के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोसेलाव के क्रमोन्नत हुए राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन का पुन:निर्माण इसी गांव के मूल निवासी प्रवासी राजस्थानी कोठारी परिवार द्धारा किया गया है।

यह बात पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पुन:निर्मित फुटरमल गुलाबचंद कोठारी राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन के उदघाटन अवसर पर कही। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर पुन:निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज भी प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि राजस्थान के विकास में कई तरह से योगदान दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि मुंबई में अपना व्यवसाय कर रहे कोठारी परिवार ने 50 लाख रुपए की लागत से इस पशु चिकित्सालय भवन का पुन:निर्माण कराया है। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री ने पशुपालकों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान मंत्री कुमावत द्वारा चिकित्सालय भवन परिसर में स्थापित फुटरमल गुलाबचंद कोठारी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। साथ ही मंत्री कुमावत ने भवन परिसर में पौधारोपण भी किया।

ग्रामवासियों ने किया कोठारी परिवार का सम्मान 

पशुपालन विभाग, पाली के एडी मनोज कुमार ने बताया कि कोसेलाव के मूल निवासी कोठारी परिवार ने ही 1983 में इस पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कराया था। इस पशु चिकित्सालय के प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत होने व पुराना भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण कोठारी परिवार ने ही पूरे भवन का पुन: निर्माण कराया गया है। इस मौके पर कोसेलाव के ग्रामवासियों की ओर से भामाशाह परिवार के बाबूलाल कोठारी व ललित कोठारी का सम्मान किया गया। साथ ही भामाशाह परिवार ने मंत्री कुमावत का भी सम्मान किया गया। इस दौरान कोठारी परिवार ने पशु चिकित्सालय के लिए कम्यूटर मय प्रिंटर भी दानस्वरूप भेंट किया गया। साथ ही इस परिवार को सौजन्य से दो दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन पशुपालन मंत्री कुमावत ने किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में पाली सरस डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, सरपंच सोनी देवी, पाली एडीएम ओम प्रभा, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कूम्हार, पूर्व सरपंच नारायण सिंह, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, उप सरपंच महावीर सिंह जोधा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रतन देवासी घेवरचंद कोठारी, जुगराज कोठारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमान भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें