best news portal development company in india

शहर में सफाई, विद्युत, पेयजल, सडक पेचवर्क जैसी व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री कुमावत ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। जोराराम कुमावत केबिनेट मंत्री पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन, देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा कल गुरूवार को नगरपालिका सभाभवन में सुमेरपुर क्षेत्र में सफाई, विद्युत, पेयजल, सडक आदि व्यवस्थाओं के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सर्वप्रथम पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। माननीय मंत्री द्वारा पालिका क्षेत्र के बरसाती नालों की सफाई एवं जल भराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवाने एवं घर घर कचरा संग्रहण की प्रभावी मोनिटरिंग कर संबंधित संवेदक को पाबंद करने के लिए निर्देशित किया गया, जिस पर अधिशाषी अधिकारी द्वारा अगवत करवाया गया कि शहर में नालों की सफाई के लिए विशेष टीम बनाकर नालों की सफाई करवाई जा रही है तथा घर घर कचरा संग्रहण के संबंध में संबंधित संवेदक को निर्देशित कर दिया गया है। मंत्री कुमावत द्वारा शहर में सडकों के पेचवर्क कार्य के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगरपालिका को सडकों की पहचान कर वार्डवार योजना बनाकर पेचवर्क कार्य जल्द करवाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शहर में विद्युत विभाग एवं जलदाय विभाग को विद्युत एवं पेयजल की समयबद्ध आपूर्ति करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी कालुराम कुम्हार, पूर्व आयुक्त अनोपसिंह राठौड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविकान्त रावल, निवर्तमान उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, महेन्द्र माली, दिलीप कुमार घांची, मंछाराम कच्छवाह, पर्बतसिंह राठौड, मांगीलाल सुथार, मुकेश मोदी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त विभागों के अधिकारीगण, पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें