सुमेरपुर (पाली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 फॉलो अप शिविर (21 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक) के अन्तर्गत शिविर का आयोजन नगरपालिका कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविर 2026 फॉलो अप शिविर के तहत् कल दिनांक 30.07.2026 को नगर पालिका परिसर मे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, व 69-क पट्टे वितरण, कुल 12 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक राशि वितरण कि गई। साथ ही मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधीयों से सभी पात्र लाभार्थियों को पी.एम. स्वनिधि योजना का लाभ उठाने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील भी की गई। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस शिविर के माध्यम से लोगो को प्रदान करते हुए अनेक प्रकार की छूटें प्रदान की गई है। जिससे लंबित पत्रावलियों का निस्तारण सरलता से किया जा सके एवं आमजन से अपील भी की गई है कि ज्यादा से ज्यादा शिविर का लाभ लेकर अपना कार्य पूर्ण करावें। शिविर में आज 69-क 5 प्रकरणों का निस्तारण, कृषि भूमि 1 पट्टा, सहित जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन के 8 प्रमाण पत्र जारी किये गये। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कल दिनांक तक कुल 479 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 367 आवेदनों को बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कैंप के दौरान अब तक कुल 303 लाभार्थियों को ऋण राशि का सफल वितरण किया जा चुका है।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी कालुराम कुम्हार, अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, कर निर्धारक रजनीश चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पुनमसिह परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविकांत रावल, भाजपा नेता अनोपसिंह राठौड, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, निवर्तमान पार्षद महेन्द्र माली, दिलीप घांची, परबतसिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गणेश भाटी, भाजपा ग्रामीण महामंत्री मुकेश मोदी चाणोद, भाजपा नेता सुरेशसिंह राजपुरोहित, सहित पालिका के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


