best news portal development company in india

नीट पेपर लीक, महंगाई और बिजली-पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बाेल महारैली निकाल किया धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे

SHARE:

बैलगाड़ी व ऊंटगाड़ी में बाइक व सिलेंडर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, बिजली-पानी सहित क्षेत्रीय समस्याएं उठाईं

सुमेरपुर(पाली)।  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई, नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध सहित सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनाें की ओर से हल्ला बोल महारैली, धरना-प्रदर्शन कर विराेध दर्ज कराया गया। आर्य समाज से महारैली रवाना हाेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम कालूराम कुम्हार काे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने तथा बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं स्थानीय मुद्दाे काे लेकर जिला कलक्टर पाली के नाम ज्ञापन देकर क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन शामिल हुए।

सुबह 10 बजे कांग्रेसजन भैरू चौक स्थित शास्त्री सर्किल पर एकत्रित हुए। जहां से बैलगाडी में सिलेंडर व ऊंटगाड़ी मेें बाइक रखकर हल्ला बाेल रैली के रूप में रवाना हुए। यह मुख्य बाजार, मेहता प्याऊ, गांधी मूर्ति और राजगुरु सर्किल होते हुए उपखंड कार्यालय सर्कल पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में, महंगाई कहां मिलेेगी, बीजेपी के बाड़ेे में, बिजली पानी दे ना सकी वह सरकार बदलनी हैं.. आदि के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविराेधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की विरोध किया। एसडीएम कार्यालय चाैराहे पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेवाड़ा ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

 बादल गरजते हैं और नीचे बिजली चली जाती है- मेवाड़ा

उन्होंने सुमेरपुर क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली की स्थिति इतनी खराब है कि ऊपर बादल गरजते हैं और नीचे बिजली चली जाती है। भीषण गर्मी में लोग घंटों बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बैठे हैं। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत पर निशाना साधते हुए मेवाड़ा ने कहा कि मानसरोवर होटल के पास सड़क पर पिछले 20 दिनों से गड्ढा खुला पड़ा है, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। यह सरकार और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का उदाहरण है। जब कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह स्थिति है तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की हालत का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में सैकड़ों गौमाताओं की मौत हो गई, फिर भी सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। मेवाड़ा ने कहा कि मंत्री ने सुमेरपुर का नाम कलंकित करने का काम किया है। यदि सरकार जनता को बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

अकेले हनुमान ने पूरी भजन मंडली की लंका लगा रखी

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित ने कहा की एक छोटे से तूफ़ान ने कैबिनेट मंत्री और बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी,आधा शहर 30 घंटों तक अंधेरे में था और मंत्री एसी ऑफिस में मोदी के मन की बात सुनने में व्यस्त थे, वो आमजन के मन की बात नहीं सुन पा रहे है,ढाई साल में पहली बार जनता ने मंत्री आवास का घेराव किया और वहाँ पुलिस बुलानी पड़ी,बिजली विभाग के अधिकारी मंत्री के चापलूसों की ख़िदमत में लगे हुए थे,उनका आमजन से कोई सरोकार नहीं था,उन्होंने आगे कहा कि हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री को मूर्खाधिराज की उपाधि बिल्कुल सही दी है,उनके इस बयान से पूरी बीजेपी तिलमिलाई हुई है,एक अकेले हनुमान ने पूरी भजन मंडली की लंका लगा रखी है। धरने काे सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद, तेजसिंह रामनगर, जिला कांग्रेस प्रतिनिधि आनंद सोलंकी, करण सिंह चाणोद, प्रकाश चाैधरी, प्रेमाराम नेतरा, शंकर देवासी, सुमेरसिंह मनवार सहित अन्य ने संबाेधित करते हुए नीट पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। वक्ताओं ने सुमेरपुर क्षेत्र में बिजली कटौती, पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। मंच संचालन कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा ने किया। इस माैके पर मोहन हटेला, भंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, महिला ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष कंचन परमार, पालडीजाेड़ ग्राम प्रशासक महेन्द्रसिंह मेवाड़ा, जाफर सिलावट, महबूबअली, चतराराम मेघवाल, सरदार खान, शैतान मेघवाल, गोविंद मेघवाल, नरेश कुमावत, फुलाराम सुथार, लक्ष्मण मेघवाल, नासिर खान, सुरेंद्र परमार, तखतगढ़ नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, सत्यप्रकाश कुमावत, महेश परिहार, मुकेश बाराेलिया, हरिप्रसाद मीणा, प्रकाश चाैधरी गुंदाेज, लखन मीणा, कमलेश चाैहान, अलकेश परिहार, अमृत मेघवाल, पाली देहात ब्लाॅक अध्यक्ष गणेशराम चाैधरी, अर्जुन तखतगढ़, सुरेश मकवाना, अर्जुन देवासी, मनाेहर, पुखराज परिहार, मनाेहर परमार खिवांदी, िवनाेद राठाैड़, दाैलत राेजड़ा, चंदा मीणा, संजय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं एवं आमजन मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें